ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अप्रैल । भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को सीएम भूपेश बघेल ने अपने तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का पराभाव निश्चित है। शिखर पर पहुंच गए हैं, और अब बहुत जल्दी ढलान पर आएंगे।
रतनपुर रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से चर्चा की। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का अब पराभाव निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा शिखर पर पहुंच गई है। उसके बाद और कोई रास्ता नहीं है। वो बहुत जल्दी ढलान पर आएगी।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, और फग्गन सिंह कुलस्ते के खैरागढ़ चुनाव प्रचार में जुटने पर सीएम ने कहा कि अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए आए हैं। यह अच्छी बात है। आदिवासियों के विस्थापन पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बयान पर कहा कि आदिवासी आना चाहते हैं। उनका स्वागत है। हमारे प्रदेश के आदिवासी है। हमारी उनके लिए व्यवस्था है। केंद्र का तो इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं दिखता है।
सीएम श्री बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के साथ रतनपुर गए। इसके बाद वो खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। खैरागढ़ में सरकार के मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, और अन्य मंत्री प्रचार में जुटे हुए हैं।


