ताजा खबर

गौठान पहुंच कार्यक्रम सीएस जैन पुरैना-खपरी के चौपाल में महिलाओं से जाना नफा नुकसान
06-Apr-2022 2:36 PM
गौठान पहुंच कार्यक्रम सीएस जैन पुरैना-खपरी के चौपाल में महिलाओं से जाना नफा नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अप्रैल
।  मुख्य सचिव अमिताभ जैन ‘गौठान पहुंच कार्यक्रम’ के अंतर्गत आज बलौदाबाजार जिले की ग्राम पंचायत पुरैना खपरी के गौठान में पहुँचे। मुख्य सचिव जैन ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और गौठान में लगायी गयी चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके द्वारा गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान  जैन में महिला स्व-सहायता समूह के कार्यो की सरहाना की। इस अवसर पर  कलेक्टर  डोमन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता भी परखी।
 

जैन ने गौठान में ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा के बाद कहा कि गौठानों की व्यवस्था और अधिक मजबूत हो और लोगों को इससे फायदा हो। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 7 अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर वहां गतिविधियों का जायजा लेंगे और गौठानों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।


अन्य पोस्ट