ताजा खबर

महाराष्ट्र: ट्रेन से एक व्यक्ति मुम्ब्रा नाले में गिरा
02-Apr-2022 8:35 AM
महाराष्ट्र: ट्रेन से एक व्यक्ति मुम्ब्रा नाले में गिरा

ठाणे (महाराष्ट्र), एक अप्रैल। ठाणे जिले में शुक्रवार को स्थानीय ट्रेन से सफर के दौरान एक व्यक्ति मुम्ब्रा नाले में गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दिवा का सतीश तायदे और उसकी बीमार मां रात को 12 बजकर नौ मिनट पर ट्रेन से सीएसएमटी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

ठाणे नगर निकाय की क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा, ‘‘वह अपनी मां को घाटकोपर के राजावाडी अस्पताल ले जा रहा था। जब ट्रेन नाले पर बने पुल से गुजर रही थी तब सतीश अपना संतुलन खो बैठा और नीचे जा गिरा। उसके शीघ्र बाद अग्निशमन दल एवं पुलिस ने बचाव अभियान चलाया लेकिन उसे अब ऊंची लहर के कारण रोक दिया गया है।’’  (भाषा)


अन्य पोस्ट