ताजा खबर
महाराष्ट्र: मुंबई में नाले में फंसी गाय, बाहर निकालने की कोशिश जारी
28-Mar-2022 2:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 28 मार्च। मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को सुबह एक गाय नाले में फंस गई, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना कबूतरखाना इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गाय कैसे नाले में फंस गई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और गाय को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।’’
उन्होंने कहा कि गाय का वजन अधिक होने और नाले के संकरे होने की वजह से बचाव अभियान में समय लग रहा है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


