ताजा खबर

मायके जाना चाहता थी नौ माह की गर्भवती, कमरे में मिली लाश, पति फांसी के फंसे पर झूला
19-Mar-2022 12:16 PM
मायके जाना चाहता थी नौ माह की गर्भवती, कमरे में मिली लाश, पति फांसी के फंसे पर झूला

गरियाबंद, 19 मार्च। छुरा थाना क्षेत्र में पति का शव फांंसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। पत्नी 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोडराबांधा गांव में वेदप्रकाश पटेल (25 वर्ष) और उसकी पत्नी भारती पटेल (24 वर्ष) रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता पिता सुबह खेत गए थे। जानकारी के अनुसार जब वेदप्रकाश के माता-पिता साढ़े 11 बजे वापस लौटे तब उन्होंने दोनों की लाश देखी। वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था जबकि उसकी पत्नी बिस्तर पर पड़ी थी। परिजन दोनों को अस्पताल भी ले गए मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लाया गया है। शव लाते ही शाम हो गई जिससे पीएम नहीं किया जा सका। आज दोनों का पोस्टमॉर्टम होगा। परिजनों ने बताया कि भारती 9 महीने की गर्भवती थी। वो पिछले कुछ दिनों से अपने पति से बोल रही थी कि उसे मायके जाना है। पत्नी का कहना था कि उसका पहला बेटा होने वाला है, जिसे वह अपने मायके में जन्म देना चाहती है मगर इस बात से वेदप्रकाश नाराज था। वह भारती को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ करता था। होली के दिन भी इस तरह से झगड़ा हुआ होगा, जिसके चलते ये वारदात हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट