ताजा खबर

कोंडागांव में रात बारिश के आसार
25-Feb-2022 6:26 PM
कोंडागांव में रात बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  25 फरवरी।
अगले चार घंटे के दौरान कोंडागांव में बारिश होने के आसार हैं शहर के उपर बादलों का डेरा बन रहा है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छग के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से नागालैंड तक झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल, असम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल दिनांक 26 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।   

प्रदेश के मध्य और उत्तरी भाग में  न्युनतम तापमान गिरावट होने की सम्भावना है।  अधिकतम तापमानों में मामूली गिरावट होने की संभावना है।

 


अन्य पोस्ट