ताजा खबर
35 विकास कार्यों का भूमि पूजन भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में 107 करोड़ रुपए की लागत से तैयार बहुप्रतीक्षित तिफरा फ्लाईओवर लोकार्पण किया उन्होंने प्रदेश के पहले तारामंडल का भी उद्घाटन किया। यहां उन्होंने छात्र छात्राओं के साथ तारामंडल का शो देखा और बच्चों से बात की। फ्लाई ओवर में वे थोड़ी दूर चले भी। व्यापार विहार स्मार्ट रोड को नगर शिल्पी कहे जाने वाले स्वर्गीय रामबाबू सोन्थलिया के नाम पर किया। नवनिर्मित चौक में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 2 बजे डीपीएस स्कूल हेलीपैड में उतरे। बिलासपुर पहुंचने पर विधायक शैलेश पांडे, रश्मि सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर सहित अनेक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।


