ताजा खबर

वाहन की ठोकर, महिला सहित 4 की मौत
18-Feb-2022 11:40 AM
 वाहन की ठोकर,  महिला सहित 4 की मौत

 एक साथ होगा अंतिम संस्कार  
चारों महासमुंद के एक ही गांव के
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 18 फरवरी।
बीती रात झलप बरेकेल के पास जबरदस्त सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। आज दोपहर को सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार चारों बागबाहरा के बंसुलाडबरी निवासी हैं, चारों एक ही बाइक में सवार थे। पुलिस के मुताबिक बीती रात लगभग 9 बजे इनकी वाहन को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी और भाग निकला।

मृतक ढांक ग्राम से तेंदूकोना होते हुए बसुलाडबरी जा रहे थे कि बरेकेल गांव के पास यह घटना हुई। मृतकों में जामलाल पिता लक्ष्मण नागवंशी, प्रेमलाल पिता पुरूषोत्तम, हुमन पिता उमाशंकर, बुगली बाई पति पुरूषोत्तम शामिल हंै।
घटना के बाद सभी शवों को एक साथ रात में ही बागबाहरा सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। खबर मिलने के बाद बसुलाडबरी गांव में मातम है। इस घटना से सभी लोग अवाक हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 


अन्य पोस्ट