ताजा खबर

सीबीआरयू में 28-29 को वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, 12 विदेशी व देश के 35 विश्वविद्यालयों से शामिल होंगे प्रतिभागी
24-Jan-2022 4:00 PM
सीबीआरयू में 28-29 को वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, 12 विदेशी व देश के 35 विश्वविद्यालयों से शामिल होंगे प्रतिभागी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 24 जनवरी। डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय में 28 व 29 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल संगोष्ठी रखी गई है, जिसमें 12 विदेशी तथा देश के 35 विश्वविद्यालय के वक्ता शामिल होंगे।
संगोष्ठी का विषय-समग्र विकास के लिए प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली, है। इस संगोष्ठी में 2 दिनों तक विचार मंथन होगा और शोध पत्र पढ़े जाएंगे। विश्वविद्यालय के 12 विभाग मिलकर इसे एक साथ आयोजित कर रहे हैं।

कुलपति प्रोफेसर रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में विश्व के समस्त विषयों का पूर्ण ज्ञान समाहित है और समस्या का निदान भी है। यह ज्ञान भारत के ऋषि-मुनियों ने सदियों पहले ही दुनिया को वेदों के माध्यम से लिखित रूप में दिया। इसे समझने के लिए दुनिया भर में हर स्तर पर रिसर्च हो रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा पर किए गए शोध, अनुसंधान सहित कई विषयों पर देश दुनिया के विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इसमें मुख्य रूप से फिजिक्स, केमिस्ट्री, लाइफ साइंस, इंजीनियरिंग के सभी विभाग, ग्रामीण प्रौद्योगिकी, मैनेजमेंट, कॉमर्स और इंग्लिश सहित अन्य विभाग शामिल रहेंगे। दुबे ने बताया कि यह अलग तरह का आयोजन है जिसमें 12 देशों के विश्वविद्यालय और सी बी आर यू के 12 विभाग शामिल हो रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा। प्रोफ़ेसर दुबे ने बताया कि संगोष्ठी का जो निष्कर्ष निकलेगा वह बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। विश्वविद्यालय इस निष्कर्ष को अपनी उच्च शिक्षा में समाहित करेगा और आम जनों के हित के लिए प्रकाशित व प्रसारित भी करेगा।

दुनिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अतिथि वक्ता इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं इनमें प्रमुख विश्वविद्यालय हैं- इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी म्यांमार, मिशाद यूनिवर्सिटी ईरान, तोकुसुमा यूनिवर्सिटी जापान, साउथ उराल यूनिवर्सिटी रूस, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स विश्वविद्यालय दुबई,  कटरीन विश्वविद्यालय मलेशिया, मिशीगन विश्वविद्यालय यूएसए, इंटरनेशनल एडुबिय लर्निंग यूनिवर्सिटी ओमान, आरहस विश्वविद्यालय डेनमार्क, क्यूबेक विश्वविद्यालय कनाडा, काऊ विश्वविद्यालय सऊदी अरब व सू इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय इजिप्ट।
 

 


अन्य पोस्ट