कोरिया
हफीज बने युवक कांग्रेस मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष
24-Jul-2021 8:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 24 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग ने जिलेभर में मीडिया विभाग अध्यक्षों की नियुक्ति की है। युवक कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष निखिल द्विवेदी द्वारा कोरिया जिला अध्यक्ष पद पर हफीज मेमन की नियुक्ति की की गई है।
अब तक युवा कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हफीज मेमन की नियुक्ति पर भरतपुर-सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नीरज पांडेय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजा पांडेय व रामायण तिवारी ने हर्ष जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे