कोरिया

नायब तहसीलदार से गाली-गलौज, हमला
22-May-2021 7:48 PM
नायब तहसीलदार से गाली-गलौज, हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 22 मई। बीती रात को कोरिया जिला के विकासखंड भरतपुर के  नायब तहसीलदार अशोक कुमार सिंह पर अज्ञात लोगों ने लाठी और डंडे से हमला कर दिया जिससे उनको चोट आई है। जनकपुर पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार, जनकपुर पुलिस  सुनील तिर्की और अपने ड्राइवर के साथ अपने निजी वाहन में ग्राम घटाई के लिए रवाना हुए थे और चांटी बैरियल से एक और पुलिस बल को साथ लेकर ग्राम घटाई के लिए गए। जहां उन्हें बिना अनुमति के शादी होने की सूचना मिली थी। जहां एक ही घर में दो बेटियों की शादी हो रही थी और बारात आनी थी। मगर बाद में बताया गया कि बारात अब नहीं आ रही है और उन लोगों को समझाईश भी दी गई। जिसके बाद घटाई से वापस आते समय लगभग 10.00 बजे रात को ग्राम कंजिया सेट चांटी बैरियल के मध्य बीच रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर रखे हुए थे, जिसे रास्ता बंद हो गया था जिसके कारण गाड़ी को वहीं रोकना पड़ा। जिसके बाद अज्ञात 15 से 20 लोगों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया जिससे नायब तहसीलदार को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद नायब तहसीलदार अशोक कुमार सिंह को जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां उनकी प्राथमिक उपचार की गई।

जिसके बाद जनकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जनकपुर पुलिस जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट