कोरिया

भाजपा, कांग्रेस और गोंगपा ने झोंकी ताकत
03-May-2024 3:03 PM
भाजपा, कांग्रेस और गोंगपा  ने झोंकी ताकत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया),  3 मई।
भाजपा का डोर-टू-डोर कैम्पेन जारी है, भाजपा के कार्यकर्ता घर के पहुंचकर मोदी सरकार के घोषणा पत्र की जानकारी साझा कर रहे हंै। भाजपा के कार्यकर्ता लगभग हर कहीं नजर आने लगे है। वहीं कांग्रेस को भी प्रचार अभियान जारी है, दूसरी ओर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी स्थानीय मुद्दों पर ग्रामीण क्षेत्रों में सघन प्रचार अभियान चला रही है।

लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए महज 4 दिन बचे हैं, सभी पार्टियों को प्रचार अभियान जोरों पर है। प्रचार में कोई भी किसी से पीछे नहीं है। इधर, भाजपा प्रचार में अभी भी सबसे आगे नजर आ रही हंै, अब भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर लोगों को 400 पार के नारे को चरितार्थ करने उनके साथ आने और उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हंै। 

शिवपुर चरचा कॉलरी में डोर-टू-डोर की कमान राजेश सिंह, अरूण जायसवाल, बसंत राय सहित कई नेताओं के हाथ है, वहीं पटना में वरिष्ठ नेता जवाहर गुप्ता, रविशंकर शर्मा, लक्ष्मण राजवाड़े, कपिल जायसवाल के कंधों पर है। भाजपा के मुख्य स्टार प्रचारक शैलेष शिवहरे बैकुंठपुर सहित कॉलरी क्षेत्रों में भी सघन दौरा कर रहे हंै। बैकुंठपुर और सोनहत में देवेन्द्र तिवारी और शारदा गुप्ता, सत्येन्द्र राजवाड़े के साथ उनकी टीम लोगों तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा के हर मंडल पर प्रचार अभियान तेज होता दिख रहा है।

प्रचार में कांग्रेस भी कम नहीं
कोरिया कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जिले भर के कार्यकर्ताओं को प्रचार की कमान सौंप रखी है, कांग्रेस के नेता योगेश शुक्ला, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव, बृजवासी तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीर भट्टाचार्य, मुख्तार अहमद, अजय सिंह, भूपेन्द्र यादव, अजीत लकड़ा, विकास श्रीवास्तव, आशीष डवरे, दीपक गुप्ता, रियाजुद््दीन, राजीव गुप्ता, सौरव गुप्ता के साथ कई पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी पूरे विधानसभा में प्रचार कर रहे हंै। 

कुछ को सोशल मीडिया में नजर बनाकर प्रचार करने का काम सौंपा है। कांग्रेस महिलाओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तो दूसरी ओर भाजपा सरकार की योजना मातृ वंदन योजना की राशि महिलाओं के खाते में पहुंची है।
 


अन्य पोस्ट