कोरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल व किसान मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट व खाद की कालाबाजारी एवं बिजली की आँख मिचौली से परेशान होकर आज कोरिया जिले के समस्त सोसायटी एवं बिजली ऑफिस में पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां आपकी सरकार किसानों को जिस प्रकार प्रारंभिक चरण में प्रताडि़त कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि एक किसान खेती प्रारंभ करने से पूर्व साख समिति पहुंचता है और वहां से खाद व कर्ज लेता है व खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करता है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने छत्तीसगढ़ की समस्त समितियों में तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, किसान नेता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, जिला सदस्य सुनीता कुर्रे, भाजपा मंडल महामंत्री रामलखन यादव, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनोद राजवाड़े, किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री गणेश यादव किसान मोर्चा मण्डल कार्य समिति सचिदानंद द्विवेदी, अनुसूचित जाति जिला महामंत्री गोपी कुर्रे, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेश साहू किसान मोर्चा संयोजक पंचायत परमानंद साहू, किसान मोर्चा सह संयोजक पंचायत अक्षय साहू , भवर लाल जी छोटू दीपक साहू, संजय साहू एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।