कोरिया

तेजस्विनी महिला मंच ने छात्राओं को बांटी कॉपियां
17-Jul-2022 8:56 PM
तेजस्विनी महिला मंच ने छात्राओं को बांटी कॉपियां

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 17 जुलाई। तेजस्विनी मारवाड़ी महिला मंच के सौजन्य से शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को कॉपियों का वितरण किया गया।

मारवाड़ी महिला मंच तेजस्विनी शाखा की अध्यक्ष अनीता फरमानिया, पूर्वी फरमानिया, बिहाना फरमानिया एवं मंजू अग्रवाल ने छात्राओं को अपने हाथों से कॉपियां बांटी और मन लगाकर खूब पढ़ाई करने और खूब आगे बढऩे अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान संस्था के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी सतीश उपाध्याय, परीक्षा प्रभारी टी. विजय गोपाल राव, दिलीप जायसवाल, सुमित जयसवाल, वरिष्ठ व्याख्याता प्रीतिलता गोस्वामी एवं सुशीला  एक्का उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि अनीता फरमानिया के द्वारा पूर्व में भी छात्राओं के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया जा चुका है। विद्यालय की ओर से संस्था के प्राचार्य ने तेजस्विनी शाखा के सहयोग की प्रशंसा की। अनीता फरमानिया ने इस अवसर पर छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता छात्रा को भी विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा।

तेजस्विनी मारवाड़ी महिला मंच के इस सहयोग के लिए व्याख्याता कंचन त्रिपाठी, अर्चना वैष्णव अनीता शर्मा, सुनीता कोल, अंजलि सिंह, अमिता शर्मा, अनिता देवड़े, अन्ना मैरी एक्का ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।


अन्य पोस्ट