कोरिया

मनेन्द्रगढ़, 26 अप्रैल। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती में पदस्थ प्रधान पाठक डॉ. सपन सिन्हा को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का संभागीय अध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने डॉ. सिन्हा को सरगुजा संभाग का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ. सिन्हा ने शिक्षा जगत के क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, बाल केंद्रित शिक्षा, जिले के श्रेष्ठ मास्टर ट्रेनर, नवाचारी, बालगीत लेखक और इनके द्वारा सरगुजा बोली लिखित कहानी को छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। शिक्षा जगत के साथ-साथ वे साहित्य के क्षेत्र में कवि के रुप में भी जाने जाते हैं। इनकी कविताओं का आकाशवाणी केंद्र अंबिकापुर से विगत 30 वर्षों से समय-समय पर प्रसारित होता रहता है।
मृदुभाषी, सरल और लोकप्रिय डॉ. सपन सिन्हा के संभागीय अध्यक्ष बनाये जाने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में हर्ष व्याप्त है।