कोरिया
संजय पोद्दार का निधन
07-Apr-2022 8:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मनेन्द्रगढ़, 7 अप्रैल। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं कोरिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय पोद्दार (55 वर्ष) का गुरुवार की सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्हें पहले रायपुर में भर्ती कराया गया था, बाद में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां गुरूवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह आमाखेरवा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे