कोरिया

महिला हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं-शांति
10-Mar-2022 9:51 PM
महिला हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं-शांति

सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 10 मार्च।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व शिक्षिका श्रीमती शान्ति तिवारी के बैकुंठपुर निवास में संज्ञा बहुउद्देश्यीय विकास एवं कोरिया सर्व विकास मंच बैकुंठपुर द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में  नूरजहां गुप्ता ने कहा कि आज के नई सदी की नारी के पास उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है, समाज के दो पंख है एक महिला व दूसरा पुरूष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होंगा। श्रीमती शान्ति तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि, महिलाएं सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक सहित अन्य क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां पर भगवान भी निवास करते है, उन्होंने कहा कि, महिलाएं शिक्षित होती है तो पूरा परिवार को लाभ होता है, पूरा परिवार शिक्षित होता है और समाज आगे बढ़ता है।

कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षिकाओ को साल, श्रीफल व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्रीमती संध्या रामावत ने सफलता पूर्वक किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  शांति तिवारी, नूरजहां शेख गुप्ता, भाग्यवती पाठक,  सरस्वती गुप्ता, रमा मिश्रा,  द्रौपदी तिवारी,  गुरमीत कौर, नमिता बनसरिया, अनीता चौहान,  इंद्रावती मिश्रा, साधना तिवारी, सरोजिनी जयसवाल, गायत्री वर्मा, प्रमिला सिंह, साधना गुप्ता,  उर्मिला गुप्ता, सुधा शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट