कोरिया

देश की प्रगति के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम
09-Mar-2022 2:32 PM
देश की प्रगति के लिए महिलाओं की भागीदारी अहम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 9 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल इंडिया लीनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित मनेंद्रगढ़ की बेटी गायिका जसमीत कौर को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रभा पटेल  ने कहा कि एक आदमी शिक्षित होता है तो एक ही होता है, लेकिन एक स्त्री शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी को शिक्षित करती है। भारत जैसे पुरूष प्रधान देश में आज महिलाएं अपने कार्य कौशल से एक अलग पहचान बनाने में सफल हो रही हैं। उन्होंने लीनेस क्लब द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

लीनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने कहा कि महिलाएं जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से दूर शिक्षित स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर एकजुट होकर तरक्की कर सकती हैं। अनीता फरमानिया ने अपने विचार
व्यक्त करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर होना बहुत अच्छी बात है, लेकिन आज की पीढ़ी को अपने संस्कार नहीं भूलना चाहिए।

प्रीति जायसवाल ने कहा महिलाओं की अहम भागीदारी से ही देश व समाज की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि अभी भी महिलाओं को और जागरूक होने की जरूरत है। ज्योति अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, बेबी मखीजा एवं श्वेता पोद्दार ने भी महिला दिवस पर अपने-अपने सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम में मधु जैन एवं अनिता फरमानिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस दौरान लीनेस प्रतिभा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, पूर्वी फरमानिया, वर्षा अग्रवाल, दविंदर कौर, सविता अग्रवाल, जसमीत कौर एवं विहाना फरमानिया उपस्थित रहीं।
 


अन्य पोस्ट