कोरिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
07-Mar-2022 2:53 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव करेगी शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बैकुंठपुर (कोरिया), 7 मार्च।
चल सहेली महिला संघ के तत्वावधान में  8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं कि विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जो आगामी 10 मार्च तक चलेगा। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता चल सहेली महिला संघ के प्रमुख पार्षद अन्नपूर्णा सिंह की पहल पर आयोजित की जा रही है।

शुभारंभ होने वाले उक्त खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के कर कमलों से ग्राम मोदीपारा मैदान में किया जायेगा। जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए क्रिकेट, खो खो, कबड्डी, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्साकस्सी जैसे कई खेल प्रतियोगिताएॅ होंगी। विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी जामपारा के रेशम बाडी मैदान में चल सहेली महिला संघ के द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी अब दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।


अन्य पोस्ट