कोरिया

मनेन्द्रगढ़-खोंगापानी की साक्षी ने जीता मिस सेंट्रल इंडिया का खिताब
06-Mar-2022 4:54 PM
मनेन्द्रगढ़-खोंगापानी की साक्षी ने जीता मिस सेंट्रल इंडिया का खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 6 मार्च।
मनेंद्रगढ़ तहसील अंतर्गत खोंगापानी की रहने वाली साक्षी उपाध्याय ने गोवा में आयोजित मिस सेंट्रल इंडिया का खिताब जीता है। साक्षी की इस उपलब्धि से समूचा क्षेत्र गौरवान्वित है।
ग्लैमर स्टूडियो द्वारा गोवा में आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया प्रतियोगिता में खोंगापानी की रहने वाली साक्षी उपाध्याय ने मिस सेंट्रल इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता प्रिंस नरूला, अदिति राजपूत, उर्वी शेट्टी, आरूशि हाण्डा, कशिश ठाकुर, सारंग राय, व्योमेश एवं रिया किशन चंदानी ने अपने हाथों से साक्षी को सम्मानित किया। बता दें कि साक्षी उपाध्याय मिस छत्तीसगढ़ 2021 भी रह चुकी हैं।
 


अन्य पोस्ट