कोरिया

यूपी के रूद्रपुर में अंबिका ने मांगा कांग्रेस के लिए जनसमर्थन
27-Feb-2022 4:48 PM
यूपी के रूद्रपुर में अंबिका ने मांगा कांग्रेस के लिए जनसमर्थन

ननिहाल पहुंच कर रही हैं प्रचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 27 फरवरी।
संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव उत्तरप्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगते देखी जा रही हैं, यहां देवरिया के रूद्रपुर विधानसभा मे कांग्रेस के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के जनसमर्थन और कांग्रेस के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रही है। यहां 3 मार्च को मतदान होना है।

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव बीते कुछ दिनों से उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने पहुंची हुई है, उत्तर प्रदेश के देवरिया के रूद्रपुर विधानसभा में बीते दो दिन से घर घर दस्तक देकर जनसमर्थन जुटा रही है, 3 मार्च को यहां मतदान होना है। बताया जाता है कि रूद्रपुर श्रीमति सिंहदेव का ननिहाल है, इस क्षेत्र से वो पूरी तरह से परीचित है, यहां अक्सर उनका आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण उन्हें इस विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार के लिए उतारा गया है। श्रीमती सिंहदेव का कहना है कि हम सब कांग्रेस के सिपाही है पार्टी हमें जहां भी काम पर लगाएगी, हम पार्टी के लिए पूरी मेहनत करेंगे।


अन्य पोस्ट