कोरिया

कवि निराला के व्यक्तित्व पर संबोधन की परिचर्चा और काव्य गोष्ठी
06-Feb-2022 9:16 PM
कवि निराला के व्यक्तित्व पर संबोधन की परिचर्चा और काव्य गोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 6 फरवरी।
साहित्य, संस्कृति और कला हेतु संकल्पित संबोधन कला संस्थान के सौजन्य से मनेंद्रगढ़ एवं अंचल के सुप्रसिद्ध रचनाकारों के द्वारा सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती एवं बसंत पंचमी पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ गंगा प्रसाद मिश्रा की सरस्वती वंदना से किया गया। साहित्य विभाग के संयोजक सतीश उपाध्याय द्वारा बसंत पंचमी के बासंती परिधान एवं ऋतु परिवर्तन के प्रसंगों पर चर्चा की गई।

संस्था के सदस्य एवं प्रखर वक्ता अनिल केशरवानी ने बसंत पंचमी के साथ-साथ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती का उल्लेख करते हुए शब्द की साधना में लगे हुए साहित्यकारों और बसंत पंचमी के महात्म का उल्लेख किया। संस्था के सचिव नरेंद्र अरोड़ा एवं संस्था अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
 
काव्य गोष्ठी में सम्मिलित रचनाकार जगदीश पाठक, विजय गुप्ता, संजय ताम्रकार, गंगा प्रसाद मिश्र, सतीश उपाध्याय, अनिल केशरवानी, उपकार शर्मा, नारायण प्रसाद तिवारी, आरएस मिश्रा, कल्याण केसरी, प्रभात वर्मा एवं संतोष जैन ने प्रतिनिधि कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन युवा रचनाकार संजय ताम्रकार ने किया।


अन्य पोस्ट