कोरिया

राज्य सहकारी मत्स्य महासघ के संचालक मंडल में मांझी बने सदस्य
20-Jan-2022 3:44 PM
राज्य सहकारी मत्स्य महासघ के संचालक मंडल में मांझी बने सदस्य

मनेन्द्रगढ़, 20 जनवरी। मनेंद्रगढ़ के संतोष कुमार मांझी की राज्य सहकारी मत्स्य महासंघ मर्यादित रायपुर के संचालक मंडल में सदस्य के रूप में नियुक्ति की गई है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन मछली पालन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मत्स्य महासंघ के निदेशक मंडल में तीन सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें संपूर्ण सरगुजा संभाग से एकमात्र नियुक्ति संतोष कुमार मांझी की हुई है। उनकी नियुक्ति पर मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मत्स्य महासंघ मर्यादित का गठन छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के साथ ही हुआ है। यह राज्य के प्राथमिक मछुआ सहकारी समितियों की शीर्ष संस्था है जो मत्स्य संस्थाओं के विकास के लिए उत्तरदायी है। इसका प्रमुख कार्य ब्रूडबैंक एवं अन्य हेचरियों से उन्नत प्रजातियों के मत्स्य बीज उत्पादन कर मत्स्य पालको में विक्रय करना तथा सहकारिता के माध्यम से मत्स्य पालन विकास किया जाना है। वर्तमान में मत्स्य महासंघ के अधीन 13 सिंचाई जलाशय उपलब्ध है। वर्ष 2014-15 में मछली पालन नीति में संशोधन कर 1 हजार हेक्टेयर से बड़े जलाशय मत्स्य महासंघ को रायल्टी आधार पर मछली पालन हेतु सौंपे गए हैं।


अन्य पोस्ट