कोरिया

कोरिया जिले से एकमात्र पुलिस अधिकारी को मिली पदोन्नति
01-Jan-2022 5:13 PM
कोरिया जिले से एकमात्र पुलिस अधिकारी को मिली पदोन्नति

उप निरीक्षक प्रद्युमन की निरीक्षक पद पर पदोन्नति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 1 जनवरी।
पुलिस मुख्यालय रायपुर से 80 उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर उन्हें निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति सूची में कोरिया जिले से एकमात्र उप निरीक्षक प्रद्युमन तिवारी का नाम शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2021 जारी कर दी गई है। प्रदेश में 80 उप निरीक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई है, जिसमें कोरिया जिले से एकमात्र उप निरीक्षक प्रद्युमन तिवारी का नाम शामिल है, जिन्हें पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है।

ज्ञात हो कि प्रद्युमन तिवारी वर्तमान में जिले के झगराखंड में थाना प्रभारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं इसके पूर्व भी वे कोरिया जिले में ईमानदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में झगराखंड थाने में भी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में उनका कार्य प्रशंसनीय है।
जिले से एकमात्र पुलिस अधिकारी तिवारी की पदोन्नति पर उनके शुभचिंतकों एवं स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 


अन्य पोस्ट