कोरिया

मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता- कमरो
30-Dec-2021 5:03 PM
मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता- कमरो

विधायक ने करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपजन-लोकार्पण

मनेन्द्रगढ़, 30 दिसम्बर। सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो लखनऊ से लौटते ही क्षेत्र में सक्रिय नजर आए। विधायक ने भरतपुर विकासखण्ड का दौरा कर 1 करोड़ से अधिक के निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्य की शुरूआत की।

भूमिपूजन के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी साथ ही निराकरण भी किया। इस दौरान उन्होंने पस्थित ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने की अपील की।

विधायक ने कहा कि आप के माध्यम से आई मांग व समस्या का हरसंभव निराकरण होगा। पहुंचविहीन क्षेत्रों को सडक़ों से जोड़ा जा रहा है। नवीन ग्राम पंचायत बनाये गए हैं। उपस्वास्थ्य केंद्रों व स्कूलों में डीएमएफ से भर्ती की गई है। हमारी संस्कृति को बचाने का कार्य सरकार ने किया है। पूरे ब्लाक में जाति प्रमाण पत्र, आय, नामांतरण, फौती, बंटवारा, वन अधिकार पट्टा के लिए शिविर लगा कर नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। विधायक गुलाब कमरो ने बताया स्वास्थ्य व शिक्षा पर उनका पूरा जोर है। हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।

विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम देवगढ़ पहुंचक कर 5 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण किया। तदोपरांत ग्राम पंचायत सिंगरौली में 15 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र पहुँच मार्ग सडक़ निर्माण, ग्राम पंचायत चरखर में पुलिया एवं सीसी सडक़ निर्माण 10 लाख के भूमि पूजन के बाद 20 लाख की लागत से बने नवीन पंचायत भवन सह उचित मूल्य की दुकान का लोकर्पण किया। इस दौरान विधायक ने 12 जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया।

इसके अलावा ग्राम पंचायत चिड़ौला अंतर्गत ग्राम कर्रीमें 5 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सडक़ व ग्राम पंचायत माड़ीसरई में 5 लाख की लागत से निर्मला घाट, ग्राम पंचायत बड़वाही में सुगम सडक़ निर्माण 20 लाख एवं सांस्कृतिक शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार का भूमिपूजन किया।

 


अन्य पोस्ट