कोरिया

गुरप्रीत इंटक के जिलाध्यक्ष
22-Dec-2021 6:09 PM
गुरप्रीत इंटक के जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 22 दिसम्बर।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के आशीर्वाद एवं सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर इंटक की कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गुरप्रीत सिंह अरोरा को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस के द्वारा इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) जिला मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त इंटक जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वे इंटक को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, ताकि संगठित और असंगठित क्षेत्र के गरीब, दलित और दबे हुए वर्ग को उनका उचित अधिकार और न्याय मिल सके। गुरप्रीत सिंह की नियुक्ति पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता रमेश सिंह, नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी एवं युकां प्रदेश सचिव व्यंकटेश सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की है।
 


अन्य पोस्ट