कोरिया

राजीव अध्यक्ष, अभिनव सचिव
01-Nov-2021 6:15 PM
राजीव अध्यक्ष, अभिनव सचिव

लियाफी चिरमिरी ईकाई का चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 1 नवंबर।
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया शहडोल मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लियाफी चिरमिरी इकाई का सर्वसम्मिति से चुनाव संपन्न हुआ।
शहडोल मंडल व मध्य क्षेत्र भोपाल के पदाधिकारीगण सुनील निगम उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र भोपाल, डॉक्टर डी कुंदनानी संरक्षक शहडोल मंडल अरुण जैन अध्यक्ष शहडोल मंडल, डीपी राय सचिव शहडोल मंडल, सत्येंद्र पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहडोल मंडल विनोद गुप्ता उपाध्यक्ष शहडोल मंडल की गरिमामय  उपस्थिति में चिरमिरी लियाफी  की इकाई का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से राजीव तिवारी को अध्यक्ष, अभिनव रीत जैन को सचिव, जैकी प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं संजय कुमार सिंह को शहडोल मंडल में उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

अध्यक्ष राजीव तिवारी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरण एवं अन्नू अनिल सिंह उपाध्यक्ष केपी जयसवाल एवं सतेंद्र कुमार उप कोषाध्यक्ष मोहम्मद समीर अंसारी संगठन सचिव ज्ञान सिंह नवीन साहा, इंद्रभान सिंह सह सचिव मंगल एक्का को चुना गया।

लियाफी शहडोल मंडल व मध्य क्षेत्र भोपाल से आये सभी पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित चिरमीरी लियाफी  इकाई व मंडल के पदाधिकारियों को नई जवाबदारी की ढेर सारी बधाई दी और आगे संगठन का बहुत ही अच्छा काम करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
 


अन्य पोस्ट