कोरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी/खडगंवा, 25 अक्टूबर। मंगौरा में बुधरा बमनी नदी के पुल का भूमिपूजन जिपं अध्यक्ष रेणुका सिंह ने किया। इस पुल का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को 10 से 12 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने से छुटकारा मिलेगा। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनमवती उरे, विशिष्ट जनों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही।
सभा को संबोधन करने के साथ मुख्य अतिथि रेणुका सिंह ने मंगौरा स्कूल से चिकनीपारा होकर गिधवा खोतों तक सी.सी. सडक़ की मांग गई। ताकि हाथी के प्रकोप से समय, सुगम व साधन से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा सके। लगभग 10वीं शताब्दी के समय का प्राचीन कोटेश्वर मंदिर को संरक्षण और जीर्णोद्धार, कटाव, अवैध अतिक्रमण को रोकने हेतु का भी शासन के सामने प्रस्ताव रखा गया। बहुप्रतिक्षित मांग पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आस-पास क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल को धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।