कोण्डागांव

कोण्डागांव, 1 जुलाई। जिला भाजपा कोण्डागांव के माध्यम से 1 जुलाई को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों के साथ मिलकर केक काटा गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का जन्मदिन गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र के नेतृत्व में उत्साह से मनाया। इस दौरान जिला कार्यालय अटल सदन और हॉस्टल ग्राउंड में पौधारोपण कर अमित साहू की लंबी उम्र की कामना की। वहीं जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स डे मनाते हुए, चिकित्सकों के सम्मान में केक काटकर खाद्य सामग्री का वितरण करते अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर सेवा कार्य किए।
डॉक्टर्स डे पर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए शुक्रिया अदा करना है। इस वर्ष नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम कोरोना वायरस से जोड़ कर ही रखी गई।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र ने बताया कि मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। इससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या आज बहुत उग्र हो गई है। इसी कर्तव्य को याद करवाने व युवा पीढ़ी को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण को बचाने का संदेश देना चाहते हैं।
इस अवसर पर जितेंद्र सुराना, जसकेतू उसेंडी, मनीष देवांगन, नागेश देवांगन, गामा जायसवाल, विकास दुआ, यतींद्र सलाम, प्रिंस ढिल्लन, दिलावर कपाडिय़ा, मनीष साहू, करून नाईक, टिकेश्वर सेठिया, देवेंद्र मौर्य, योगेंद्र नेताम, रौनक पटेल, गौरव ठाकुर, बाबा खान, धनशू मानिकपुरी, मोहित सिंह, जसवंत नेताम, प्रकाश दास, डब्बू सिंह, संतोस सिंह,गोविंद रामटेके, विक्की यादव, सुनील यादव, अविनाश शोरी, सुदीप मण्डल, नरेंद्र पोयम सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।