कोण्डागांव

कोण्डागांव, 29 जून। भाजपा के द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा 29 जून को की गई, जिसमें कोण्डागांव जिले की बागडोर मनोज साहू को दी गई है। उपाध्यक्ष आशा दीवान, कृष्ण कुमार शार्दुल, मनोहर साहू, राम किशोर पांडे व महामंत्री विजय देवांगन और रमेश पाण्डेय को नियुक्त गया है। कोषाध्यक्ष दिलीप दीवान, सोशल मीडिया मिथिलेश देवांगन, मंत्री तेज देवांगन, चरण सिन्हा, रूप सिंह जैन, संतोष दीवान बनाए गए। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन देव की सहमति तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा की अनुशंसा पर की गई।
मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कोण्डागांव शहर मंडल अध्यक्ष तिमिर प्रकाश पटेल, उत्तर मंडल से रामनाथ पांडे, दक्षिण मंडल भीम शंकर सेठिया, केशकाल से कामेश्वर नाग, माकड़ी अशोक सेठिया, बड़े डोंगर कुमार सेठिया, ईश्वर भारद्वाज को बीजापुर, अजेंद्र दीवान को मर्दापाल, राजेश पटेल विश्रामपुरी, कामेश्वर पांडे फरसगांव, मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में तुलसी साहू, अंगद पटेल, हरफूल सेठिया, महेंद्र माली, दुकालू राम साहू, पुनीत दास मानिकपुरी, सौदा राम सिन्हा, हरी देवांगन, देव शरण यादव, चमरा राम सेठिया, मधु प्रधान, रमेश यादव व रामलाल देवांगन शामिल हैं।