कोण्डागांव

सोशल मीडिया ने सूचना की अभिव्यक्ति को एक स्वर दिया-पाण्डेय
31-Dec-2020 8:36 PM
सोशल मीडिया ने सूचना की अभिव्यक्ति को एक स्वर दिया-पाण्डेय

फरसगांव, 31 दिसंबर। युवा संचारकर्मी मृगेन्द्र पाण्डेय ने आदर्श विद्यालय के छात्रों को नवीन संचार और संभावनाओं विषय पर वेबीनार के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया को सशोल मीडिया से नवीन स्वरूप मिला है। जिससे हमारी अभिव्यक्ति को भी और मजबूत आधार मिला है। टीवी मीडिया ने सूचनाओं को प्रस्तुत करने का तरीका बदला है। पहले सूचनाएं खबर होती थीं, लेकिन टीवी मीडिया के आने बाद सूचनाओं ने न्यूज पैकेज का रूप ले लिया है।

आईआईएमसी के पूर्व छात्र पाण्डेय ने कहा कि प्रिंट मीडिया का प्रभाव कभी कम नहीं हो सकता है। जिसे हर मीडिया में  संदर्भ के रूप में लिया जाता है। समय के साथ संचार का स्वरूप जरूर बदला है लेकिन इसके पक्ष  के साथ ही स्वरोजगार की संभवानायें बढ़ी हैं। खबरों के प्रस्तुतिकरण में प्रयोग अधिक हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांवों की कहानियों को अधिक स्थान मिले, इस दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है। आप सभी छात्र बदलाव के कारण बन सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को प्रयोगिक तौर पर पत्रकारिता के कई पक्षों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परवीन अख्तर ने किया। इस मौके पर स्कूल के छात्र वेबीनार में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट