कोण्डागांव

चाकू से हमला, आरोपी बंदी
26-Nov-2026 9:59 PM
चाकू से हमला, आरोपी बंदी

कोंडागांव, 26 नवंबर। केशकाल पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 24 नवंबर की रात करीब 8 बजे ग्राम बेड़मा में रतिराम के घर के सामने बने सीमेंट के चबूतरे पर बैठकर प्रार्थी का बड़ा भाई मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान आरोपी चुलेश्वर उर्फ छोटू सोनी बहीगांव, हाल बेड़मा, कोंडागांव वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से गले पर वार किया। प्रार्थी के भाई ने पीछे हटकर और झुककर बचने का प्रयास किया, जिससे चाकू उसके होंठ पर लगा और खून निकला। इसके बाद आरोपी ने चाकू से मारने के साथ ही दांत से काटकर कमर और पीठ पर भी चोट पहुंचाई।

रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान आरोपी चुलेश्वर उर्फ छोटू सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट