कोण्डागांव

नशे में वाहन चलाते 2 पर जुर्माना
26-Nov-2026 9:58 PM
नशे में वाहन चलाते 2 पर जुर्माना

कोंडागांव, 26 नवंबर। केशकाल पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के मामले में दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों चालकों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को वाहन जांच के दौरान दो चालक शराब के नशे में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने दोनों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये, कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

केशकाल पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट