कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा मंडल केशकाल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 85 से अधिक लाभार्थी महिलाओं का साड़ी, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है तथा हितग्राहियों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो मंडल केशकाल अध्यक्ष मनीष राठी ने उपस्थित महिलाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं सम्मान कार्यक्रमों को आगे भी निरंतर जारी रखेगा। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और इसे संगठनात्मक मजबूती के साथ सामाजिक समर्पण का प्रतीक बताया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीर बदेशा, पूर्व जिला महामंत्री तरुण साना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भूपेश चंद्राकर, भाजपा मंडल केशकाल महामंत्री नवदीप सोनी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमन नाग, रोशन सिन्हा, धनोरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिन्हा, कमला नेताम, पिलाबाई जैन, जमुना बघेल, गीता ध्रुव तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, मनीषा सलाम, जिला महामंत्री वीरेंद्र बघेल, आईटी सेल प्रभारी ललित शर्मा, जिला मीडिया सह संयोजक डिगेश मोदी, मंडल महामंत्री टीकम कोठारी, यश राठी, कौशल निषाद, गुलशन सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।


