कोण्डागांव

3 दिनी जोन स्तरीय शारीरिक बौद्धिक व सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा
04-Dec-2025 9:25 PM
3 दिनी जोन स्तरीय शारीरिक बौद्धिक व सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा

केशकाल, 4 दिसंबर। केशकाल के पीएम श्री सेजेस मैदान बोरगांव में बुधवार को त्रिदिवसीय जोन स्तरीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा का उद्घाटन हुआ। संकुल केंद्र सुरडोंगर, डिहिपारा एवं केशकाल की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया है,  जिसमें 10 माध्यमिक विद्यालय एवं 12 प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शामिल हैं।  प्रतियोगिता का समापन 5 दिसंबर को होगा।

 बच्चों ने पहले दिन से ही बेहतरीन तरीके से शारिरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी ने कहा कि हमारे जीवन में खेल का अहम महत्व है। आप सभी बच्चे इसी तरह पढ़ाई के साथ साथ शारिरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी पूरी मेहनत से अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकर कृष्णदत्त उपाध्याय, पार्षद सुदर्शन कुंजाम,राजेंद्र ठाकुर, महेश तारम, नम्रता भारद्वाज, हर्षा कोठारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर बैस एवं पूर्व पार्षद गीता ध्रुव, बीईओ सी.एल मंडावी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय नगरवासी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन विवेक श्रीवास्तव ने किया।


अन्य पोस्ट