कोण्डागांव

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम का स्वागत
28-Mar-2025 10:46 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 28 मार्च।  
बुधराम नेताम के नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर कोंडागांव कांग्रेस भवन में जिले भर के कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया, वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम को कार्यभार सौंपा।

इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा- संगठन में नि:स्वार्थ भाव से काम करने का नतीजा है कि एक सरपंच व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस पार्टी में कार्य करने वालों की पूछ परख होती है इसी का नतीजा है -मैं एक ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए विधायक, पीसीसी अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री के रूप में सेवा देने का मौका कांग्रेस पार्टी ने दिया।

पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी ने कहा -कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि जनता की आवाज बननी है और हम बखूबी इस कार्य को कर रहे हैं। संगठन को मजबूत करना है, मिलकर डटकर भाजपा से मुकाबला करना है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना है, बूथ से लेकर जिला तक संगठन को मजबूत करना है।
 निवर्तमान जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा -संगठन सर्वोपरि है। मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को पार्टी में जिलाध्यक्ष के रूप में पांच वर्षों तक काम करने का अवसर मिला। आप सभी का हमेशा सहयोग मिला, अब वैसा ही सहयोग समर्थन हमें बुधराम नेताम को करना है और पार्टी को मजबूत करना है।

 जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा -मंै कांग्रेस पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी आप सभी के आशीर्वाद से मिला है, मेरा केवल एक ही लक्ष्य होगा संगठन को बॉटम से टॉप तक मजबूत करना है और इस कार्य में मेरे साथ आपको भी एक सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका अदा करनी है। कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है, यह हमें काम करके दिखानी है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम पूर्व मंत्री मोहन मरकाम शंकर सोढ़ी पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम महामंत्री द्वय गीतेश गाँधी रितेश पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन राजेश नेताम प्रवीण अग्निहोत्री सुखराम पोयाम महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सह पार्षद हेमा देवांगन मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट