कोण्डागांव

केशकाल थाना का वार्षिक निरीक्षण
24-Mar-2025 10:05 PM
केशकाल थाना का वार्षिक निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 मार्च। कोण्डागांव जिले के पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने 24 मार्च को केशकाल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और लंबित मामलों की समीक्षा की। 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, रिकॉर्ड प्रबंधन, शस्त्रागार और अन्य आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने थाना स्टाफ से सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाना स्तर पर आवश्यक सुधारों की आवश्यकता जताई और स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और अपराध जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट