कोण्डागांव

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत मोहन मरकाम किसानों से हुए रूबरू
04-Dec-2024 10:21 PM
धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत मोहन मरकाम किसानों से हुए रूबरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत कोंडागांव जिला के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहन मरकाम धान खरीदी केंद्र बम्हनी गोलावंड मुनगापदर सोनाबाल दहीकोंगा बनियागांव पहुंच जायजा लिया, किसानों को हो रही समस्याओं से रूबरू हुए वहीं भाजपा द्वारा घोषणा पत्र में किये वादों के अनुरूप सुविधाएँ किसानों को मिल रही है या नहीं सभी बिंदुओं पर किसानों से चर्चा किया।

किसानों ने बताया धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2300 के दर से मिल रहा है। भाजपा के घोषणा अनुसार 3100 रुपए नहीं मिल रहा साथ ही कई किसानों के रकबा मे कटौती भी हुआ है, जबकि किसान पूर्व से पंजीयन करा चुके हैं। कई सालों से पंजीयन कराकर धान बेच रहें हैं, उनकी भी शून्य तो कहीं 10-15 क्विंटल हुआ है, जिसके चलते किसानों को तहसील कार्यालय और पटवारी के चक्कर काटना पड़ रहा है। बारदाना फटे पुराने में ही काम चला रहे हैं, वहीं खरीदी प्रभारियों ने धान उठाव नहीं होने से जगह की दिक्कत को साझा किया।

मोहन मरकाम ने कहा कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खडी है भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रुपए दे 2300 रुपए देकर किसानों के साथ छलावा न करें अंतर राशि जल्द नहीं मिलने पर किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में कहा गया था प्रति तीन पंचायत में धान खरीदी होगी। प्रत्येक पंचायत भवन मे धान की राशि का नगद भुगतान होगा। आज किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं किसानों के साथ हुए इस छलावे को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दास्त नहीं करेगी।

आज के इस धान खरीदी केंद्र चलो अभियान में मोहन मरकाम के साथ कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि बुधराम नेताम, प्रदेश कांग्रेस सचिव सकुर खान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, नंदू दीवान, योगेंद्र राठौर, आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र दीवान, मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखराम पोयाम, जनपद सदस्य बुधराम कश्यप, प्रेम पोयाम, शिव शोभापति बघेल, कार्तिक पोयाम, उपसरपंच बनियागांव सहादेव पोयाम शंकर, मल्लिक कांता सेठिया सहित क्षेत्रवासी किसान मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट