कोण्डागांव
विश्व दिव्यांग दिवस पर शारीरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
03-Dec-2024 10:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 दिसंबर। समाज कल्याण विभाग द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक लता उसेंडी उपस्थित रहीं। लता उसेंडी ने कहा- ईश्वर हमसे कुछ छिनता है तो बहुत से प्रतिभाएं भी हमें देता है, बस उसे हमें पहचानने की जरूरत है।
आगे बताया -इस कार्यक्रम को हमेशा विकलांग दिवस के नाम पर बनाया जाता था। प्रधानमंत्री ने उनके साहस को देखते हुए विश्व दिव्यांग दिवस नाम दिया।
शारीरिक बौद्धिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा,ईना श्रीवास्तव,बबलू श्रीवास्तव,बंटी नाग,विकास दुआ,आसिफ कपाडिय़ा,शुभम संचेती समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे