कोण्डागांव
केशकाल में हर्षोल्लास के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल,18 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती पर केशकाल के बस्तर राजमिस्त्री एवं मजदूर कल्याण संघ के द्वारा विश्वकर्मा पूजा हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए थे।
सर्वप्रथम विधायक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने बस्तर राजमिस्त्री एवं मजदूर कल्याण संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी राज्य व देश के विकास में उसकी अधोसंरचना का विशेष योगदान होता है। जिस प्रकार से आप सभी राजमिस्त्री व मजदूर भाई अपना खून पसीना एक कर के लोगों के लिए आशियाना तैयार करते हैं, यह काबिल ए तारीफ है। आप लोगों के बिना विकास की परिकल्पना करना संभव नहीं है। भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही सबसे पहले भवन का निर्माण किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य वीरेन्द्र बघेल, पार्षद भूपेश सिन्हा, कृष्णदत्त उपाध्याय, राजकिशोर राठी, शीतल जैन संरक्षक, अध्यक्ष चंद्रशेखर नाग, दुला सिरदार, तुला यादव भवसागर, सचिन, दीपकदास मानिकपुरी, देवराम नाईक, शोभित नेताम, रूपचंद सलाम, सुरेंद्र मिश्रा, अशोक नेताम, सालिक पांडे, राजेश सोरी, मुन्ना यादव, सुकचंद नाग, रमेश कोढोपी समेत राजमिस्त्री एवं मजदूर कल्याण संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


