कोण्डागांव

मुंह पर काली पट्टी बांध मौन सत्याग्रह, राष्ट्रपति क़े नाम ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 3 सितंबर। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार से कांग्रेस में रोष है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर आज प्रदेश में मौन सत्याग्रह किया गया। इसी कड़ी में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी क़े नेतृत्व में कोंडागांव कांग्रेस भवन क़े सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन सत्याग्रह किया गया, साथ ही राष्ट्रपति क़े नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कोंडागांव जिले और पूरे राज्य में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा और अत्याचार के मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। दीवान ने लिखा कि हाल के महीनों में 3094 महिला उत्पीडऩ के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 600 से अधिक मामले बलात्कार और छेड़छाड़ से संबंधित हैं।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रयासों में पुलिस प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। झुमुकलाल दीवान ने आगे लिखा कि राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और उनके परिवारों के प्रति पुलिस की उदासीनता ने जनता के बीच रोष बढ़ा दिया है।
उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इन मामलों को लेकर मीडिया में आई खबरों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी निराशाजनक है। दीवान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और सरकार पर दबाव बनाएं ताकि पीडि़तों को न्याय मिल सके।
इस पत्र में पिछले दिनों एक कार्यक्रम क़े दौरान कोंडागांव थाना प्रभारी द्वारा एक महिला को धक्का दिए जाने संबंधी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित उच्चधिकारियों को की गई है, जिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही न किये जाने का भी उल्लेख किया है।
मीडिया से चर्चा करते जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने कहा महिलाओ क़े सम्मान मे प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देश अनुसार आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी और भी उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
मौन सत्याग्रह क़े दौरान जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, जिपं अध्यक्ष देवचंद मतलाम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री कैलास पोयाम, पीसीसी सदस्य बुधराम नेताम, प्रदेश महामंत्री विधि विभाग जेपी यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल प्रदेश कांग्रेस सचिव सकुर खान रमिला मरकाम जिला महामंत्री गीतेश गाँधी महिला प्रदेश सचिव तबस्सुम बानो सुकली पोयाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन इरशाद खान योगेंद्र राठौर पार्षद गण योगेंद्र पोयाम ललिता नेताम आरती नेताम अनीता पोयाम नीलाबर जाली मिना साहू शम्भू मरकाम सरपंच बेडमा श्रीमती सुरेखा मरकाम सरपंच बटराली श्रीमती माहेश्वरी हिडक़ो देवेन्द्र कोर्राम संतोष नाग वरुण सेठिया गन्नू पोयाम नीलू देवांगन गुणमती नायक गीतेश बघेल ईशान ठाकुर सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद रहे।