कोण्डागांव

बच्चों के मनोरंजन के साधन भी
कोंडागांव, 27 अगस्त। कोंडागांव में कोर्ट के सामने एनसीसी ग्राउंड में कोण्डागांव सावन महोत्सव का आयोजन हुआ है। इस सावन महोत्सव में भारत के अनेक राज्यों से उनकी प्रसिद्ध निर्मित वस्तुएं लाई गई है।
इस महोत्सव में आपको पिलखवा की प्रसिद्ध बेडशीट, सोफा कवर, छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी, बनारस की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी, मेरठ की खादी शर्ट, मुंबई फैंसी ज्वेलरी, फिरोजाबाद की चूड़ी, मुंबई फैंसी चप्पल, कानपुर लेदर पर्स, कर्नाटक का सुप्रसिद्ध बाल बढ़ाने वाला हेयर ऑयल, त्रिपुरा के गारमेंट्स, कन्नौज का हर्बल चंदन फेस पैक, फैंसी कॉटन कुर्तियां, इलेक्ट्रॉनिक, स्टैचू बुद्ध आदि सामान एक ही छत के नीचे मिलने वाले हैं। इस सावन महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के साधन भी है जैसे मिकी माउस और जंपिंग और बहुत कुछ, तो एक बार आए और इस सावन महोत्सव में खरीदारी करें और मनोरंजन का लुफ्त उठाएं।