कोण्डागांव

नए कानून, महिलाओं की सुरक्षा पर दी जानकारी
08-Aug-2024 10:39 PM
नए कानून, महिलाओं की सुरक्षा पर दी जानकारी

कोंडागांव, 8 अगस्त। थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय में पालक शिक्षक  मेगा बैठक के दौरान स्कूल में पढऩे वाले बच्चों, शिक्षकों,पालकों और ग्रामीणों को जागरूकता अभियान चलाया गया।

 थाना प्रभारी अखिलेश कुमार धीवर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर पर स्कूल के लगभग 344 छात्र-छात्राओं तथा स्कूल के शिक्षक,पालक और ग्रामीणों को, 01 जुलाई 2024 से लागू हुए 03 नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में,यातायात संबंधी जानकारी दी गई। जिले में घटित हो रही सडक़ दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए ,यातायात नियमों का पालन करने तथा मौत के कारणों में हेलमेट व सौटबेल्ट सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मोबाइल में किसी अनजान व्यक्ति का फोन नही उठाना, किसी अनजान को नंबर न देना, ऑनलाइन गेम नहीं खेलना, घर से स्कूल आने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत हो तो थाना में सूचना देना और वर्तमान में होने वाले सायबर अपराध के बारे में बारीकी से जानकारी दिया गया। अभिव्यक्ति एप...कैसे उपयोग करे, सोशल मीडिया के सही उपयोग. ..फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप एवम अन्य एप्लीकेशन के सेफ्टी फिचर्स...और बच्चों के करियर गाईडेंस की जानकारी दिया गया। इस दरमियान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, ग्राम पंच,सरपंच,पटेल ,पालक गण और ग्रामीण सहित स्कूल स्टाफ  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट