कोण्डागांव

न्यायालय परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
05-Aug-2024 9:32 PM
न्यायालय परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 5 अगस्त। न्यायालय परिसर में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तरा कुमार कश्यप की उपस्थिति में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी (पॉक्सो) कमलेश कुमार जूर्री, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विक्रम प्रताप चन्द्र, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट  शिव प्रकाश त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री साय, लीगल एंड डिफेंस कौंसिल कोण्डागांव के अधिवक्तागण एवं जिला कोण्डागांव के समस्त अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी एवं पैरालीगल वालिंटियर के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में पौधरोपण किया गया।

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संदेश दिया कि पेड़ हमें जीवित रहने के लिए जरूरी कई लाभ प्रदान करते हंै, जिसमें स्वच्छ हवा, साफ पानी, छाया और भोजन  शामिल हैं। वे हमें उसबसे कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ रहने का साहस देते हंै। पेड़ हमें ऊंचाई पर चढ़ते समय अपनी जड़ों से जुड़े रहना सिखाते है। इस अवसर पर समस्त अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारीगण को अपने-अपने घर पर पौधा लगाने के लिए जागरूक किया गया।


अन्य पोस्ट