कोण्डागांव

विधायक ने वार्डवासियों की समस्या का किया निवारण
17-Jul-2024 10:51 PM
विधायक ने वार्डवासियों की समस्या का किया निवारण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव,17 जुलाई। विधायक लता उसेण्डी द्वारा वार्ड वासियों की समस्या का तत्काल निवारण किया गया।

ज्ञात हो कि विगत कई दिनों से स्वामी विवेकानन्द वार्ड के वार्डवासियों के द्वारा जलभराव और गंदगी की शिकायत वार्ड के पार्षद  को दी जा रही थी, परन्तु पार्षद द्वारा काम को लगातार टालने की वजह से वार्ड के लोगों ने विधायक से बात की। 

विधायक द्वारा तत्काल नगरपालिका कर्मचारियों को जलभराव और गंदगी की स्थिति के बारे में अवगत कराया और उस समस्या का निवारण करने को कहा, जिसके तहत नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा सुबह से सफाई अभियान चलाकर जलभराव को ठीक किया गया।


अन्य पोस्ट