कोण्डागांव

पत्रकारों को दी नए कानूनों की जानकारी
12-Jul-2024 10:33 PM
पत्रकारों को दी नए कानूनों की जानकारी

कोंडागांव, 12 जुलाई। गुरुवार को पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक जुलाई से लागू नए कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने पत्रकारों को तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के साथ साथ महिला संबंधी अपराध, बच्चों से संबंधित अपराध एवं साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में इन नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं और नागरिकों पर उनके प्रभाव पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव रूपेश कुमार डांडे, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार ,जिला अभियोजन अधिकारी प्रदीप झा एवं जिले के पत्रकार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट