कोण्डागांव

केरिपुबल का जागरूकता अभियान
19-May-2024 9:46 PM
केरिपुबल का जागरूकता अभियान

कोण्डागांव, 19 मई। भारत सरकार के द्वारा चलाए गये मेरी लाइफ एम्पलीफिकेशन प्लान-2024 के तहत विभिन्न जागरूकता अभियान का आयोजन 5 मई से 5 जून तक होना है, जिसे सुचारू रूप से कोण्डागांव क्षेत्र में चलाया जा रहा है। 

यह अभियान भवेश चौधरी, कमाण्डेंट 188 बटालियन के निर्देशन में कैम्प परिसर चिखलपुट्टी से कोण्डागांव क्षेत्र के आस-पास के इलाके में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के जरिये जैसे दौड़, मैराथन, रैली, सफाई अभियान व अन्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम लगातार चलाये जा रहे हैं। 

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगों में प्रकृति के प्रति एवं अपनी जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा भारत सरकार के द्वारा दिए हुए विभिन्न लाभों तथा योजनाओं के बारे में जागरूक कर उन्हें अच्छे जीवन शैली/जीवन यापन करने हेतु प्रेरित करना है। 

इस अवसर पर 188वीं वाहिनी के संजीव कुमार मीणा सहा.कमाण्डेन्ट, डॉ. राहुल चन्द्रण आर.पी. चिकित्सा अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने हिस्सा लिया।


अन्य पोस्ट