कोण्डागांव

रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा
18-Apr-2024 10:49 PM
रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

कोण्डागांव, 18 अप्रैल। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में रामनवमी का पर्व भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव के जगदलपुर मर्दापाल तिराहा नाका से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान कोण्डागांव विधायक व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी शामिल हुईं, वहीं हजारों की संख्या में शामिल भक्त राम के भजनों पर थिरकते रहे।

 रामनवमी पर्व पर कोण्डागांव में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम भक्तों के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई,  वहीं कोण्डागांव नगर के राम मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में राम भक्त सडक़ों पर नजर आए। वहीं पूरे दिन कोण्डागांव नगर के विभिन्न मंदिरों में भर्जन कीर्तन व प्रसाद वितरण का आयोजन चलता रहा।


अन्य पोस्ट