कोण्डागांव

प्रकाश पर्व, निकाली जा रही प्रभात फेरी
19-Nov-2023 8:44 PM
प्रकाश पर्व, निकाली जा रही प्रभात फेरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कोण्डागांव, 19 नवंबर। नगर के गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा के माध्यम से 27 नवंबर को 554वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां कोण्डागांव में शुरू हो गई है।

 इसी कड़ी में आज से तडक़े सुबह कीर्तन प्रारंभ किया गया, जो 24 नवंबर तक प्रति तडक़े सुबह निकाली जाएगी। आज की प्रभात फेरी कोण्डागांव के विभिन्न गलियों से होकर गुजरा। ज्ञानी जी गुरप्रीत सिंह के अनुसार गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा समिति के माध्यम से कई अन्य कार्यक्रम भी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहे हैं।

नगर के बस स्टैंड के पास कोण्डागांव का एक मात्र गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा समिति प्रतिवर्ष गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रकाश पर्व का आयोजन करता है। प्रकाश पर्व सिख समुदाय का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। ऐसे में समाज के बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं सभी के माध्यम से प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी के साथी गुरुद्वारा परिसर में 17 से 27 नवंबर तक अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट