कोण्डागांव

चुनाव आते ही भाजपा के लोग जनता के बीच छल करने घूम रहे- भूपेश
31-Oct-2023 9:02 PM
चुनाव आते ही भाजपा के लोग जनता  के बीच छल करने घूम रहे- भूपेश

हजारों ग्रामीणों के बीच कांग्रेस की 17 घोषणाओं को दोहराया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 31 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ में हो रहे प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के तहत आज दोपहर सीएम भूपेश बघेल नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बस्तर जिला के भानपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने नारायणपुर विधायक व प्रत्याशी चंदन कश्यप के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस की 17 घोषणाओं के बारे में दोहराया। मंच पर सीएम के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, विधायक चंदन कश्यप व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। यहां सीएम भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा की कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किए जायेंगे। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली मिलेगी। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। किसानों का कर्जा माफ, केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा की बात कहीं। इसी तरह कल 1 नवंबर से 20 क्विंटल धान खरीदी के साथ अन्य घोषणाओं को भी कहा।

 वहीं सीएम भूपेश बघेल ने केदार कश्यप पर निशाना सटे हुए कहा कि, केदार कश्यप ने शिक्षा मंत्री रहते हुए नकल कांड करवाया था, जिसमें उनकी साली पत्नी के बदले परीक्षा में शामिल हुई। शिक्षा मंत्री ने अपने गांव भानपुरी में एक अंग्रेजी स्कूल नहीं खोला। हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं, भाजपा अडानी का कर्ज माफ करते हैं। भाजपा केवल छल कर रहीं हैं, जबकि भूपेश सरकार में लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बड़ा है।


अन्य पोस्ट